बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्यक्षता में गर्मी को लेकर बैठक हुई, कई निर्देश दिए गए
कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में भीषण गर्मी एवं संभावित लू की स्थिति को देखते हुए पूर्व तैयारियों तथा आगामी कार्य योजना की समीक्षा के लिये संबंधित विभागों के साथ बैठक मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक के दौरान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के आलोक में बिंदुबार बताया गया.