महसी: महवीरन में सड़क हादसे में घायल 7 वर्षीय बालक की हुई मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महवीरन गांव में सात वर्षीय बालक का शव रखकर परिजनों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई सहित गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर सीओ महसी पवन कुमार प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को कार्यवाई का आश्वासन देते हुए समझाया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि गीता मौर्या की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।