अकबरपुर: ₹10.50 करोड़ के प्रखंड-सह-अंचल भवन निर्माण में अनियमितताओं का आरोप
3:00 बजे जानकारी मिली कि अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय में करीब ₹10.50 करोड़ की लागत से बन रहे प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने बुधवार को निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खराब ईंट, जंग लगे सरिया और पिलरों में मानक के अनुरूप रिंग नहीं लगाए जा रहे