प्याज के दाम गिरकर 7 से 13 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। लागत मूल्य भी नहीं मिलने से किसान सरकार से प्याज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित करने की मांग कर रहे हैं। जिले में बारिश और ठंड के मौसम में लगभग 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में प्याज की रोपाई की जाती है।