रॉबर्ट्सगंज: सोन नदी के पुल पर ओवरटेक करने के दौरान कार और ट्रक की हुई टक्कर, कार हुई क्षतिग्रस्त
चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मुख्य सड़क मार्ग बेरियल के पास सोन नदी के पुल पर ओवरटेक के दौरान एक ट्रक व कार में टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद कर क्षतिग्रस्त हो गई जबकि करण सवार चालक घटना के दौरान बाल बाल बच गया। वही मामले की जानकारी स्थानीय चोपन पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी