रॉबर्ट्सगंज: बढौली चौराहे पर फ्लाई ओवर की खराब सर्विस लेन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
रावर्ट्सगंज के बढौली चौराहे पर फ्लाई ओवर की खराब सर्विस लेन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्विस लेन सड़क पर उतरकर प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध मे प्रदर्शन किया और नारे लगाये। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की भाजपा सरकार मे जर्जर हालत मे सड़के पड़ी हुई है ।