रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से साइबर ठगी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कोतवाली नगर में की गई कार्रवाई
Raebareli, Raebareli | Apr 26, 2026
26 अप्रैल रविवार शाम 4:00 बजे कोतवाली नगर पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। जिसे रायबरेली जनपद के थाना कोतवाली नगर में कार्यवाही करते हुए, अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। थाना क्षेत्र की एक महिला से डिजिटल अरेस्ट करते हुए आरटीजीएस के माध्यम से विभिन्न खातों से पैसा ट्रांसफर करवा लिया गया था।