शामली: शामली के टिटौली में आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय परिसर में भीषण जलभराव, कैसे होगी पढ़ाई?
Shamli, Shamli | Jul 10, 2026 शामली जिले के गांव टिटौली में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं का मंजर सामने आया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद परिसर में भीषण जलभराव के हालात बन गए हैं। इतना ही नहीं विद्यालय के बाहर स्थित नाला चौक होने से गेट के सामने भी पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है।