निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा में फर्जी फाइनेंस कर्मचारी बन हाईवे पर लूट मचाने वाला गिरोह बेनकाब, सरगना समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया कि निंबाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने हाईवे पर सक्रिय लूट गिरोह का खुलासा किया है। आरोपी फर्जी फाइनेंस कर्मचारी बनकर दुपहिया वाहन चालकों को रोकते थे और किश्त बकाया होने का डर दिखाकर मारपीट व लूटपाट करते थे। पुलिस ने सरगना सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरोह ने कई वारदात