डुमरा: NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर डीएम ने की अधिकारियों की ब्रीफिंग 21 जून को सीतामढ़ी के 6 केंद्रों पर होगी एग्जाम
सीतामढ़ी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 का आयोजन 21 जून 2026 (रविवार) को सीतामढ़ी जिले के 6 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में किया जाएगा विमर्श कक्षा में डीएम रिची पांडे ने इसको लेकर प्रतिनियुक्ति जोनल एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल को ब्रीफ किया है।