टिकुरिया टोला से बाजार आ रहा ऑटो पलटा, पति-पत्नी घायल, अस्पताल में इलाज के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज
कोलगवां के टिकुलिया टोला निवासी गीता साकेत और पति चुनकु साकेत ऑटो से बाजार खरीदारी करने जा रहे थे । रास्ते में अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया । एक्सीडेंट में पति पत्नी घायल हो गए, राहगीरों की मदद से घायलो को जिला अस्पताल भेज दिया गया । रविवार की दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायल पति-पत्नी कोलगवां थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे हैं ।