मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में सीडीओ की अध्यक्षता में उद्योग बंधु बैठक, मेरठ रोड पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्ती
सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। नैराना सब-स्टेशन तक लिंक रोड निर्माण और ओवरहेड लाइन शिफ्टिंग पर कार्रवाई तय हुई। वहलना में गंदगी पर सख्ती बरती गई। मेरठ रोड पर अवैध पार्किंग हटाने और सौंदर्यीकरण के लिए सहयोग की अपील की गई।