हज़ारीबाग: नम आँखों से हजारीबाग वासियों ने वीर शहीद को दी विदाई
हजारीबाग आज गमगीन है और पूरा शहर वीर शहीद कमरजीत सिंह बक्शी को अंतिम विदाई दी. शायद ही शहर का ऐसा कोई चौक चौराहा हो जहां लोगों ने फूल का वर्षा नहीं किया हो | खिरगाँव स्थित मुक्तिधाम पहुँचा जहां सेना के जवानों तथा स्थानीय पुलिस कर्मियों के द्वारा सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी गयी | इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया | उनके पिता ने उन्हें मुखाग्नि दी |