मिर्ज़ापुर: प्रेम विवाह कर महिला अपने पति के साथ एसपी कार्यालय पहुंची, माता-पिता और भाई पर सास-ससुर व पति को परेशान करने का आरोप
विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासिनी रुचि अग्रहरि अपने पति के साथ एसपी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। बताया कि वह अपने प्रेमी से आर्य समाज रीति रिवाज के तहत शादी किया है। हाईकोर्ट से प्रोटेक्शन भी लिया है। घर वाले शादी को नहीं मान रहे हैं। सास ससुर और पति को परेशान किया जा रहा है। रुचि ने बताया कि अपने मर्जी से अपने प्रेमी से विवाह किया है।