केकड़ी: केकड़ी शहर थाना पुलिस ने 3 साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
Kekri, Ajmer | Apr 17, 2026 पुलिस थाना केकड़ी शहर ने गोवंश अधिनियम में 3 साल से फरार ₹5 हजार के इनामी आरोपी फारुख को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार 22 अक्टूबर 2023 को रात्रि गश्त के दौरान सिटी थाना क्षेत्र में पुलिया सर्किल के पास खड़े पिकअप वाहन में 10 गोवंश भरे मिले थे।वाहन चालक फरार हो गया था।गुरुवार सुबह 6 बजे जानकारी दी गई।अनुसंधान के दौरान आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था।