धौरहरा: होलागढ़ गांव की पीड़िता ने जेठ पर घुरे की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से की शिकायत
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के होलागढ़ गांव में जमीन कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता रामदेवी ने आरोप लगाया है। कि उनके जेठ और उनके पुत्र सुरेंद्र ने उनके घूरे की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने साथियों रामराज और दुर्योधन के साथ मिलकर गाली गलौज की और मारपीट भी किया। पीड़िता ने पुलिस से किया लिखित शिकायत।