कनाड़िया: तंबाकू की नकली पैकिंग कर बेचने वाले 2 आरोपियों को कनाड़िया क्षेत्र से किया गया गिरफ़्तार, भारी मात्रा में नकली पाउच बरामद
कनाडिया पुलिस ने एचआर रिसोर्ट के पास कनाडिया बायपास क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी रिक्शा चालक संजय मीणा के कब्जे से तंबाकू से भरे कई प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए। इनमें से एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 520 तंबाकू पाउच मिले, वहीं चार अन्य कट्टों में 4 हजार पाउच और 24 सफेद कट्टों में 12 हजार तंबाकू के पाउच पाए गए। पुलिस के अनुसार, यह माल इंदौर के नंदानगर निवास