चैनपुर: बाल विवाह निषेध और पोक्सो एक्ट पर जागरूकता, चैनपुर स्कूल में अभिभावकों और ग्रामीणों की बड़ी बैठक
चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत बालक मध्य विद्यालय चैनपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल विवाह निषेध, पोक्सो अधिनियम, निपुण भारत योजना, विद्यालय विकास और नई रसोईया के चयन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रेणु देवी ने की।