मंझनपुर: व्यापारियों की समस्याओं पर सख्त हुए CDO, मंझनपुर कलेक्ट्रेट में बैठक में दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में आयोजित जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न स्थानीय समस्याएं उठाईं, जिस पर प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई का भरोसा दिलाया।