बाबूबरही: उत्पाद विभाग की टीम ने मधुबनी जिले से 12 लोगों को किया गिरफ्तार
मधुबनी उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने शनिवार दिन के 2:00 बजे उत्पाद अधीक्षक कार्यालय कक्ष में जानकारी दिया कि, मधुबनी उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर 61 स्थान पर छापेमारी की है। जिसमें 13 अभियोग दर्ज किया गया है। जिसमें 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एक तस्कर फरार हो गए। जिसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।