पुवायां: फर्जी दस्तावेज से जमीन का बैनामा कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि का बैनामा कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि नत्थापुर निवासी रामचन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजके जरिये जमीन का फर्जी बैमाना करा लिया था।