गुण्डरदेही: कसहीकला में अवैध शराब बिक्री करने वाले उमेश विश्वकर्मा को ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
जिले ग्राम कसहीकला में बीते कई महीनों से अवैध शराब बिक्री की जानकारी सामने आ रही थी, ग्रामीण का कहना हैं की कई बार पुलिस को जानकारी देने के बौजूद कोई कार्यवाही नहीं होती है, ग्रामीणों ने आगे बताया की गाँव में खुलेआम शराब की बिक्री होता था जिससे गाँव का माहौल दिन ब दिन ख़राब होते जा रहा था, शराब के नशे अधिकतर लड़ाई झगड़ा होता था, छोटे बच्चे भी नशे की लत में पड़ते जा रहे थे। इसी के तहर गाँव में अवैध शराब की बिक्री करने वाले उमेश विश्वकर्मा को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले कर दिया जिसका वीडियो शोसल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।