चाकन्द थाना क्षेत्र के मेहरबानपुर गांव से पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने रविवार की शाम 6:00 प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के बाद बताया कि पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में फरार आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है