महोबा: सिजहरी गांव में ऊंचाई से गिरकर बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Jun 7, 2026 सिजहरी गांव में ऊंचाई से गिरने के कारण एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। गांव निवासी हरिहर पुत्र नथुवा अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।