हाजीपुर: पुलिस ने 10 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा, एक तस्कर गिरफ्तार
राघोपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक तस्कर के पास 10 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। इसकी जानकारी हाजीपुर में सदर एसडीपीओ ने मीडिया से बात करते हुए दिया है। वही बताया गया है क्या गांज उड़ीसा से लाया गया था। वह इस गैंग में शामिल और भी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है।