बक्सर: बक्सर विधानसभा: सुधाकर मिश्रा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पहला नामांकन पत्र दाखिल किया
Buxar, Buxar | Oct 13, 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के निर्देश के तहत 17 अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. इसको देखते हुए नामांकन को लेकर अब प्रत्याशियों में चहलकदमी बढ़ गई है. इस क्रम में न केवल बक्सर विधानसभा का पहला नामांकन पत्र सुधाकर मिश्र ने जमा किया है बल्कि यह जिले का पहला नामांकन पत्र भी है. सुधाकर मिश्र अपने प्रस्तावक एवं समर्थकों के साथ करीब 1:00 बजे नामांकन किया.