दमोह: टर्फ हॉकी ग्राउंड में 'स्वास्थ्य आयु के लिए योग' थीम पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राज्यमंत्री लखन पटेल हुए शामिल
Damoh, Damoh | Jun 21, 2026 दमोह टर्फ हॉकी स्टेडियम में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘स्वास्थ्य आयु के लिए योग’ थीम पर मनाया गया। जिला प्रशासन और आयुष विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री लखन पटेल, विधायक जयंत मलैया, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, एसपी आनंद कलादगी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारी मौजूद रहे। योग प्रशिक्षक प्रशांत असाटी ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए।