गाण्डेय: गांडेय में ज़मीन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में
Gandey, Giridih | May 2, 2026
गांडेय में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को गांडेय पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार की शाम करीब 4 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मुफस्सील थाना क्षेत्र के पेठीयांटांड निवासी सुनील कुमार से गांडेय थाना क्षेत्र के कारी पहाड़ी निवासी महेंद्र प्रसाद वर्मा ने जमीन दिलाने के नाम पर करीब 37 लाख रुपये लेकर जमीन नहीं दी और न ही पैसे लौटाए गए।