बहराइच: बहराइच पहुंचे राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने कॉकरोच जनता पार्टी को बताया BJP की सी-टीम
मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कॉकरोच जनता पार्टी को उन्होंने भाजपा की सी टीम बताया। साथ ही भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा बे-ज़मीर पार्टी। राम मंदिर मे चंदा चोरी पर उन्होंने कहा कि भाजपा मंदिरों को लूटने का काम कर रही है।