बदायूं: कृष्णापुरी कॉलोनी के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत, दोस्त पर जहर देकर हत्या का आरोप
Budaun, Budaun | Jun 1, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कृष्णापुरी कॉलोनी का रहने वाला 27 वर्षीय संजीव शर्मा उर्फ देव पुत्र विजय शर्मा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तो उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। पत्नी ने दोस्त पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।