पकड़ीदयाल अनुमंडल कारा निर्माण को लेकर चिन्हित जमीनों का किया गया संयुक्त निरीक्षण, दिए गए निर्देश पकड़ीदयाल अनुमंडल कारा के निर्माण को लेकर चिन्हित की गई जमीनों का आज प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जेल अधीक्षक, डीसीएलआर, राजस्व प्रभारी उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी (सीओ), जेलर एवं एसडीओ मंगला कुमारी शामिल रहे।