लोहरदगा: उपायुक्त ने पत्रकारों के साथ की समीक्षा बैठक, जन-जागरूकता बढ़ाने पर दिया ज़ोर
सूचना जनसंपर्क कार्यालय में बृहस्पतिवार दोपहर 12:00 बजे लोहरदगा जिला उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने शुक्रवार को जिले के सभी पत्रकारों के साथ विस्तृत संवाद-सह-समीक्षा बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने मीडिया की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जिले में जागरूकता फैलाने के लिए सकारात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।