झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव-2025 अंतर्गत सितंबर से नवंबर माह तक आयोजित जिला व प्रखंड स्तरीय आइसीटी चैंपियनशिप के विजेताओं को बुधवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू, लोहरदगा के बहुद्देशीय भवन में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उपायुक्त ने कहा कि आज आइसीटी का महत्व अपार है।