बरेली: बरेली में बहनोई बना हैवान, ऑटो चालक का हाथ तोड़ा, अब फोन पर दे रहा जान से मारने की धमकी
बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र के पीपलसाना चौधरी निवासी ऑटो चालक विपिन गुप्ता ने अपने ही बहनोई पर जानलेवा हमला कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। विपिन गुप्ता के मुताबिक, कुछ दिन पहले वह सवारी लेकर रिठौरा गया था। आरोप है कि वहां रिश्ते में बहनोई राजन गुप्ता ने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर कलापुर के पास उसे घेर