भोगनीपुर: हरदुआ ओवरब्रिज के निकट हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रही कार को डंफर ने मारी टक्कर, एक कर्मचारी घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
एनएचएआई के रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर अनिल तिवारी ने बताया कि वह कर्मचारियों के साथ पुखरायां के हरदुआ ओवरब्रिज के निकट पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी एक डंफ़र कार में टक्कर मारता हुआ निकल गया। हादसे में हेल्पर सुन्दरसिंह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लाया गया। जहां से घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।