बांधवगढ़: दलहन फसल बेचने पर किसानों से वसूली! प्रति क्विंटल ₹100 लेने का लगा आरोप
उमरिया जिले की कृषि उपज मंडी में इन दिनों दलहनी फसलों की खरीदी जोरों पर चल रही है, लेकिन खरीदी व्यवस्था अब सवालों के घेरे में आ गई है। किसानों ने आरोप लगाया है कि चना, मसूर सहित अन्य दलहनी फसल बेचने के एवज में उनसे प्रति क्विंटल 100 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है।किसानों का कहना है कि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं फिर भी पैसा ले रहे है ।