संग्रामपुर: सावन पूर्णिमा पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र में सावन की पवित्र पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों एवं शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और अपने तथा परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष स