कौंच: कोंच में रॉयल गार्डन के पास स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर, एक युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज उरई रेफर
Konch, Jalaun | May 25, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर 2 बजे उरई रोड स्थित रॉयल गार्डन के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए, हादसे में गंभीर रूप से घायल डुग्गु खान को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया, जबकि गोविंद दास का इलाज सीएचसी में किया गया, मौके पर मौजूद लेखपाल चंदन शिवहरे ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।