बड़ौत: दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बडौली के पास बस ने रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 7 लोग हुए घायल
Baraut, Bagpat | Apr 25, 2026 दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बडौली गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार बस ने रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए। परिवार बागपत से हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर बड़ौत लौट रहा था। हरियाणा रोडवेज की बस ने सामने चल रहे रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर