रामसनेही घाट: मोहम्मदपुर उपाध्याय गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ई-रिक्शा और एक व्यक्ति को मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
भिटरिया देवीगंज मार्ग पर मोहम्मदपुर उपाध्याय गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ई रिक्शा व सड़क के किनारे खड़े एक व्यक्ति को मारी टक्कर दो लोग हुए घायल।घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रामसनेहीघाट ले जाया गया। जहां से तिलक राम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में तिलकराम पुत्र मंसाराम और राजबहादुर पुत्र केशव राम शामिल हैं।