जिस सड़क के गड्ढों में किया था स्नान, उसी सड़क की मंजूरी पर दूध से नहलाया गया ग्रामीण
जांजगीर-चांपा जिले की वर्षों पुरानी डोंगा-कोहरौद सड़क निर्माण की मांग आखिरकार पूरी हो गई। करीब 15 साल के इंतजार के बाद 605.09 लाख रुपये की लागत से 4.337 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। सड़क की मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। खास बात यह रही कि जिस ग्रामीण ने कभी सड़क के गड्ढों में भरे पानी से स्नान कर विरोध जताया था, उसी ग्रामीण को अब सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोगों ने दूध से स्नान कराकर खुशी मनाई और सरकार व प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीण का यह अनोखा अंदाज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
#JanjgirChampa #ChhattisgarhNews #RoadConstruction #ViralNews #CGPrimeTimeNews