अगिआंव: अगिआंव में गरीबों के हक की हुंकार, राशन, पेंशन और जमीन की मांग को लेकर भाकपा (माले) ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
Agiaon, Bhojpur | Jun 26, 2026 राशन, पेंशन, आवास, मजदूर कार्ड तथा भूमिहीनों के अधिकारों सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को भाकपा (माले), खेत मजदूर सभा और इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले अगिआंव प्रखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन एवं धरना आयोजित किया गया।धरना में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने दुर्गा मंदिर से मार्च निकालकर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय तक प्रदर्शन किया।