कस्बा बानपुर के मुख्य बाजार में निर्मित नवीन पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि चौकी बनने से कस्बा के लोगों की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जा सकेगा । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध करने वाला किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा अपराधियों की जगह समाज में नहीं बल्कि जेल में है।