दलित युवक से अमानवीय व्यवहार का मामले में पीड़ित पप्पू दिवाकर ने आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधान चंद्रसेन ने ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर उससे 4.50 लाख रुपये उधार लिए थे। रकम वापस मांगने पर चंद्रसेन, उनके पुत्र पप्पू और गोधनलाल ने साथियों संग उसकी पिटाई की और अपमानित करने के लिए बाल, मूंछ व भौं काट दिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।