शाहबाद: अतिकुपोषित बच्चों को 108 एम्बुलेंस से भेजा गया एमटीसी, डिप्टी सीएमएचओ ने किया निरीक्षण
Shahbad, Baran | May 30, 2026 जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे मिली आदिवासी अंचल शाहाबाद में कुपोषित और बीमार बच्चों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डिप्टी सीएमएचओ (परिवार कल्याण) डॉ. सीताराम वर्मा ने सीएचसी शाहाबाद के एमटीसी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। बीसीएमओ डॉ. श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि फील्ड स्टाफ द्वारा 5 साल तक के बच्चों का घर-घर सर्वे किया जा रहा है।