रामगढ़: रानी कुमारी 83.80% अंकों के साथ स्तरोनत प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ की बनीं टॉपर
Ramgarh, Palamu | Apr 23, 2026 झारखंड एकेडमिक काउंसिल-जैक ने गुरुवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। पलामू जिला आठवें स्थान पर है। रामगढ़ स्तरोनत प्लस टू हाई स्कूल के विद्यार्थियों का रिजल्ट बेहतर रहा। 98 प्रतिशत रिजल्ट रहा। 83.80 प्रतिशत अंक लाकर रानी कुमारी पिता हीरा प्रसाद स्कूल टॉपर बनी। 83.20 प्रतिशत अंक के साथ नुसरत सेकंड टॉपर रही।