नावकोठी: रमजान के पहले जुमे पर प्रखंड क्षेत्र की मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ी, इमाम ने जकात अदा करने पर दिया जोर
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में रमजान के पहले जुम्मा के अवसर पर नमाजियों और रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर मस्जिद के इमाम ने मुसलमान को अपने आसपास के गरीब लाचार बेबस यतीम बेसहारा विधवा को बड़े पैमाने पर दान जकात फितरा अदा करने की अपील की।