बरेली: कैंट थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सद्भावना कॉलोनी से 35 पव्वे देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी मोहल्ला सिंह थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत का रहने वाला बताया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।