बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
सुभाष नगर थाना क्षेत्र गणेश नगर में युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया ।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 108 एंबुलेंस की मदद से परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं मामले की शिकायत पुलिस से की गई है पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।