बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के हरदोई में दबंगों ने महिला को पीट-पीटकर किया घायल
मीरगंज थाना क्षेत्र हरदोई में दबंगों ने महिला को पीट-पीट कर घायल कर दिया। मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है। मारपीट करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है।